रांचीः
मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने मंगलवार को रांची नगर निगम में 2 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत वार्ड-42 के मुंडा कोचा स्थित गेमन गली में 1,794,808 रुपये की लागत से सड़क व नाली का निर्माण होगा। साथ ही वार्ड-2 स्थित सरईटांड में 7,10,150 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों सड़क व नाली निर्माण कार्य हो रहा है। कई वार्डों में पेवर ब्लॉक से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

बारिश शुरू होने से पहले काम खत्म होगा
मेयर ने कहा कि बारिश के मौसम शुरू होने से पहले इन कार्यों को पूरा किया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद कृष्णा महतो, यातायात डीएसपी जीतवाहन उरांव, भाजयुमो रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नरायण सिंह, मेनका गाड़ी, संजय व आदर्श समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।